वेट लॉस के लिए महिला ने डिलीट किया सोशल मीडिया ऐप, मिले चौंकाने वाले नतीजे

img

नई दिल्ली। जब से सोशल मीडिया का जमाना आया है तब से अधिकतर लोगों का समय इसी पर बीतता है। कुछ लोगों को तो इसकी इतनी आदत लग जाती है कि वे सोशल मीडिया के बिना रह ही नहीं पाते। अब ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, एक महिला ने दावा किया है कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपना वजन घटा लिया है। महिला ने बताया कि सबसे पहले उसने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट किया। इसके बाद इंस्टाग्राम भी डिलीट कर दिया था।

 social media app

ये हैरान कर देने वाला मामला ब्रिटेन के एक शहर का है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस महिला का नाम ब्रेंडा फिन है। इस महिला ने बताया कि एक साल के भीतर उसने 30 किलो से अधिक वजन कम कर लिया। महिला ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में खुद बताया है। महिला ने खुद बताया कि करीब तीन साल तक उसकी डाइट अजीबोगरीब थी। वह हमेशा कुछ न कुछ खाती रहती थी। इसी वजह से उसका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था।

हालत यह हो गई थी कि उसका वजन 98 किलो तक पहुंच गया। ऐसे में उसे कई दिक्कतें होने लगीं। इसके बाद उसने वजन कम करने की सोची। उसने यह पाया कि इसके लिए सोशल मीडिया भी जिम्मेदार है। इसके बाद उसने अपना फेसबुक डिलीट किया और फिर कुछ समय में इंस्टाग्राम भी डिलीट कर दिया।

इतना सब करने के बाद उसने वजन कम करने के लिए कुछ ऑनलाइन टिप्स पर ध्यान देना शरू किया। सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बाद उसने अपना पूरा ध्यान डाइट और एक्सरसाइज पर लगा दिया। एक साल तक वह लगातार नियमित रूप से एक्सरसाइज करती रही और उसने अपना वजन कम कर लिया।

Related News