img

हॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सेलिब्रिटी कपल में से एक है। प्रियंका चोपड़ा जहां भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में एक्टिव है, तो वहीं उनेक पति व अमेरिकन मूल के सिंगर और एक्टर निक जोनस भी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है।

Priyanka Nik

आज प्रियंका और निक की शादी की चौथी सालगिरह है। इस स्पेशल मौके पर हम बता रहे हैं दोनों की दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और करीबन तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज किया। तत्पश्चात, इनकी स्टोरी आगे बढ़ी। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। फिर प्रियंका ने खुद से उम्र में 10 साल छोटे निक जोनस के साथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दू और ईसाई धर्म के अनुसार धूमधाम के साथ शादी की।

आपको बता दें कि शादी में केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थे। वहीं चोपड़ा और निक के बीच उम्र के इस फासले को लेकर दोनों को कई बार ट्रोल भी किया गया, मगर ये फासला उनके प्रेम के बीच दीवार न बन सका। विवाह के 3 वर्ष बाद प्रियंका चोपड़ा इसी साल जनवरी में सेरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के रुप में बेटी मालती की मां बनी हैं। मालती के आने से प्रियंका और निक बहुत खुश और उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों मालती के संग अपनी फोटोज़ शेयर भी करते हैं।