Weather Update: पहाड़ों पर चढ़ा पारा, गर्मी से बेहाल हुए लोग, इस दिन हो सकती है बारिश, IMD ने जताई उम्मीद

img

देहरादून। उत्तराखंड में जारी सूरज की तपिश ने अब पहाड़ पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां के अधिकतर पहाड़ी नगरों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है जिससे लोगों को परेशानी होने लगी है। हमेशा सर्द रहने वाले चारों धामों में भी इस समय पारा 24 डिग्री तक पहुंच गया है।

HEAT

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दो दिन बाद यानी 10 और 11 जून को उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जबकि, मैदानी इलाकों और पहाड़ की घाटियों में अभी कुछ दिन और हीट वेव का असर देखने को मिलेगा।

चारधाम में पारा पहुंचा 24 डिग्री

हमेशा बर्फ से ढके रहने और सर्द रहने वाले चारधाम में भी भी पिछले एक हफ्ते से तापमान बढ़ा हुआ है। गत दिवस यानी मंगलवार को गंगोत्री में तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया जबकि, बदरीनाथ में 20, केदारनाथ में 19 और यमुनोत्री में 21 डिग्री तक तापमान रहा। अचनक से बढ़े इस तापमान को देखकर श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोग हभी हैरान रह गए। यहां औली का तापमान भी मंगलवार को 21 डिग्री पहुंच गया।
हालांकि मौसम विभाग चारधामों का तापमान रिकार्ड नहीं करता है लेकिन यहां मौजूद अधिकारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मोबाइल फोन के आधार पर यहां के तापमान की जानकारी दी।

मसूरी और मुक्तेश्वर में सामान्य से अधिक पारा

शहर              तापमान सामान्य से अधिक
देहरादून              40.2 5
पंतनगर              39.6 3
मुक्तेश्वर             30.2 6
मसूरी                  27.2 3
रुड़की                  39.5 1

शहर               तापमान
श्रीनगर             40.7
उत्तरकाशी        38.3
रुद्रप्रयाग           38.7
अल्मोड़ा            35.7
चंपावत             29.7
लैंसडौन             30.5
टिहरी                29.2
पिथौरागढ़ 33.1 (7 जून का अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Related News