Weather Update: दून में फिर बढ़ी गर्मी, रफ्तार नहीं पकड़ रहा मानसून, बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार

img

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अभी यहां मानसून आने में तीन दिन बाकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में 28 जून मानसून आ सकता है। आईएमडी का कहना है कि राजधानीवासियों को झमाझम बारिश के लिए फिलहाल चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

Heat

हालांकि, इससे पहले मौसम विभाग में उम्मीद जताई थी कि प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, लेकिन सारी संभावनाएं गलत साबित हुईं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो हवाओं के दबाव के कमजोर पड़ने से मानसून अभी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा। यही वजह है कि वह अभी बिहार और पूर्वी यूपी में ही ठिठक कर रह गया है। बारिश न होने की वजह में राजधानी दून में एक बार फिर से गर्मी का कहर बढ़ने लगा है जिससे लोगों को परेशानी होने लगी है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वैसे तो मानसून ने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में दस्तक दे दिया है और इन राज्यों में ठीकठाक पानी भी बरस रहा है, लेकिन जहां तक उत्तराखंड की बात है तो के लोगों को मानसून के लिए अभी चार दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि अब 28 जून से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून सक्रिय जायेगा और झमाझम बारिश होगी।

दून में 36.8 डिग्री पहुंचा पारा

मानसून के कमजोर की वजह से राजधानी देहरादून में गर्मी ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी आज शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री पर दर्ज किया गया।

Related News