शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म, इस बिरादरी से जुड़े

img

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी आज बाबरी विध्वंस की बरसी पर हिंदू धर्म अपना लिया है। वसीम रिजवी गाजियाबाद के डासना मंदिर में हिंदू धर्म की दीक्षा ली। हिंदू धर्म अपनाने के बाद अब वह त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे। वहीं वसीम रिजवी के हिंदू बनने के ऐलान के साथ ही गाजियाबाद के डासना मंदिर की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया है। बता दें, रिजवी ने पिछले दिनों ही हिंदू धर्म अपनाने का ऐलान किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वसीम रिजवी को डासना मंदिर के पुजारी यति नरसिंम्हानंद गिरी महाराज ने हिंदू धर्म ग्रहण करवाया। जिसके बाद रिजवी अब त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे। गौरतलब है कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी वसीहत भी जारी किया था। उन्होंने बताया था कि वह 6 दिसंबर को 10 बजे हिंदू धर्म में शामिल हो जाएंगे।

गौरतलब है कि, आज बाबरी विध्वंस की बरसी को लेकर वैसे भी पुलिस-प्रशासन एलर्ट पर है। वहीं वसीम रिजवी के इस ऐलान के बाद से ही गाजियाबाद पुलिस और भी चाक-चौबंद है।

Related News