Viral Video: मगरमच्छ की पीठ पर बैठ कर डांस करने लगा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

img

सोशल मीडिया पर आये दिन जानवरों से जुड़े कोई न कोई खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें सबसे अधिक वीडियो जहरीले सांप और मगरमच्छ के होते हैं। इन वीडियोज को दर्शक भी खूब देखना पसंद करते हैं। पर रियल लाइफ में अगर किसी को मगरमच्छ दिख जाये तो उसकी सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है पर आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक व्यक्ति विशालकाय मगरमच्छ की सवारी कर रहा है। ये व्यक्ति मगरमच्छ की पीठ पर बैठा है। यह वीडियो देख आप के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

video

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पहले तो एक विशालकाय मगरमच्छ को मांस का टुकड़ा खिलाता है। इसके बाद वह उसकी पीठ पर बैठ जाता है। शख्स मगरमच्छ की पीठ पर न सिर्फ बैठता है कि बल्कि बैठे-बैठ ही डांस भी करने लगता है। इसके वह बिना किसी डर के मगरमच्छ के मुंह के पास जाकर बैठ जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wildlife Stories (@wildlife_stories_)

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं। दिल दहला देने वाला यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम के wildlife_stories पेज पर अपलोड किया गया है। इसे अब तक 73 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और कई हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

Related News