डांस के दौरान AAP प्रत्याशी का असलहा लहराते वीडियो वायरल

img

राजधानी दिल्ले की बाहरी उत्तरी जिले में स्वरूप नगर के वार्ड संख्या 19 से AAP के उम्मदीवार जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी के ऊपर केस दर्ज किया गया है। उम्मीदवार का नशे की हालत में असलहा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

Gun

वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक कमरे में बनाया गया है, जहां पार्टी चल रही थी और पार्टी में मौजूद युवक ही मोबाइल से वीडियो बना रहा है। क्योंकि जोगेंद्र सिंह एक बार वीडियो बनाने वाले की ओर भी पिस्टल तानते हुए नजर आ रहे हैं और नशे में डांस कर रहे हैं।

मामले में दिल्ली पुलिस ने भी ट्वीट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्स डांस करते हुए पिस्टल लहरा रहा है। यलो कलर की टीशर्ट पहने आरोपी जोगेंद्र डांस करते नजर आ रहे हैं। आरोपित जेब से असलहा निकालकर लहरा रहा था, जिसके चलते पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपित नगर निगम इलेक्शन में एक सियासी प्रार्टी का उम्मीदवार है।

Related News