uttrakhand: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 1 घायल

img

चंपावत। उत्‍तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक में गुरुवार को देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

accident

घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक कार संख्या यूके 03 ए 7566 हरिद्वार से पाटी आ रही थी जो बाजार से दो सौ मीटर पहले ही अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में प्रदीप गहतोड़ी, बसंत गहतोड़ी, देवकी देवी निवासी ग्राम लड़ा पाटी घटना स्थल पर ही काल के गाल में समा गए। वहीं मंजू गहतोड़ी जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हादसे को लेकर सीओ वीसी पंत ने बताया कि घटना बीती रात एक बजे के आसपास हुई। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में चालक बसंत गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय ईश्वर दत्त गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 52 वर्ष है। प्रदीप गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 48 वर्ष।

देवकी देवी पत्नी स्वर्गीय बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 68 वर्ष है। वहीं गंभीर रूप से घायल मंजू गहतोड़ी पत्नी प्रदीप गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जिला चंपावत की रहने वाली है। उनकी उम्र 45 वर्ष है।

Related News