Uttarkashi: गोविंद राष्ट्रीय पार्क में मिट्टी निकालते समय हुआ दर्दनाक हादसा, मलबे में दबीं 5 महिलाएं दबीं, 1 की मौत

img

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील में स्थित गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फिताडी गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है बाक़ी महिलाओं का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

deadbody

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने के लिए गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में गई हुई थी।

जब वे सब मिटटी निकाल रही थी तभी पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वे सब उसी मलबे में दब गई। खबर मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन सूरी पत्नी विद्वान सिंह की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय रस्ते में ही मौत हो गई जबकि एक विपिना उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Related News