Uttarakhand: विजय संकल्प यात्रा का समापन, खटीमा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट

img

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) में कुछ ही महीने बाकी हैं। जिसे देखते हुए उत्तराखंड में सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा (BJP) और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने हैं। इसी बीच रैली की शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दे केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री खटीमा पहुंच चुके हैं।

विजय संकल्प यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए शहीद स्मारक स्थल में संपन्न होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी यात्रा में शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम ही खटीमा पहुंच गए थे।

भाजपा की कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया था। यह यात्रा कुमाऊं के 28 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार को खटीमा पहुंचेगी। राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा का समापन होगा। सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल थारू राइंका का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम धामी ने कहा कि गडकरी के केंद्रीय परिवहन मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है।

Related News