Uttarakhand: बीजेपी में शामिल हो सकता है कांग्रेस का ये बड़ा दिग्गज नेता, सियासी हलचल तेज

img

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) में कुछ ही महीने बाकी हैं। जिसे देखते हुए उत्तराखंड में सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा (BJP) और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में जानें को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कहा जा रहा है, पीएम मोदी के चार दिसंबर को देहरादून दौरे के दौरान कुछ बड़े नेताओं के शामिल होने के संकेत दे रहे हैं। वहीं इसकी सबसे बड़ी वजह प्रदेश में कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह फिर सतह पर है।

भाजपा में जानें की खबरों को लेकर किशोर उपाध्याय ने न इसका खंडन किया और न ही समर्थन। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड को लेकर अपने एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा संगठन भी इस पर सीधी टिप्पणी से बच रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के चार दिसंबर को दून दौरे के दौरान कुछ बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की कोशिश में है।

Related News