उत्तराखंड: कांग्रेस के ये बड़े नेता BJP में हो सकते है शामिल, हो रही है चर्चा…

img

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। जिसे देखते हुए उत्तराखंड में सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा (BJP) और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने हैं। इसी बीच एक बार ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल होने की जोरों
से चर्चा चल रही है।

आपको बता दे, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से मिलने उनके फ्लैट में गए। वहां भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी को देखते हुए इन चर्चाओं को बल मिल रहा है।

अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने को लेकर गाहे-बगाहे चर्चाएं जोर पकड़ती रहती हैं। आपको बता दे अभी किशोर उपाध्याय ने कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा। अब उनके भाजपा नेता के फ्लैट में जाने से इन चर्चाओं को फिर बल मिल रहा है। भाजपा नेता अजेय कुमार के फ्लैट से निकलने के दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत में उनके भाजपा में जाने के बारे में जानना चाहा, लेकिन उन्होंने कोई भी टिप्पणी से इन्कार कर दिया।

Related News