उत्तराखंड: कांग्रेस से टिकट पाने के लिए उम्मीदवारो को देने होंगे इन दस सवालो के जवाब

img

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) में कुछ ही महीने बाकी हैं। जिसे देखते हुए उत्तराखंड में सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा (BJP) और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने हैं। कांग्रेस के दावेदारों की साक्षात्कार परीक्षा आज से शुरू हो गई है। इंटरव्यू के लिए 15 विधानसभाओं के सभी दावेदारों को बुलाया गया है। हर विधानसभा को 30 मिनट का समय मिलेगा, जिसमें दावेदारों का साक्षात्कार लिया जाएगा और सवाल-जवाब होंगे।

कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे
इस बार अच्छे उम्मीदवारों के चयन के लिए सभी कसौटियों पर दावेदारों को परखा जा रहा है। इसके तहत साक्षात्कार लिया जा रहा है। इसमें दावेदारों के बायोडाटा संबंधी सवाल होंगे। इसके अलावा विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति और अन्य समीकरणों पर उनकी राय ली जाएगी।

ये हैं दस सवाल…

-आपकी दावेदारी का आधार क्या है।

-आपकी सीट पर जातीय समीकरण क्या है।

-आपने पार्टी के लिए अभी तक क्या संघर्ष क्या है।

-आपकी विधानसभा की क्या समस्याएं है।

-अपने अलावा दूसरे दावेदारों का वरीयता क्रम बताइये।

-प्रदेश स्तर के प्रमुख मुद्दे क्या हैं।

-आपकी सीट पर कितने बूथ है, आपकी इन पर क्या तैयारी है।

-मुख्यमंत्री के लिए कौन सा चेहरा ज्यादा प्रभावी रहेगा।

-आपके जनपद में कांग्रेस के लिए सबसे कमजोर सीट कौन सी है।

-आपकी शैक्षिक योग्यता क्या है और कौन सी जाति से आते हो।

Related News