उत्तराखंड चुनाव: इस विधानसभा सीट पर कभी नहीं हारी भाजपा, लगातार 4 बार दर्ज की है जीत

img

उत्तराखंड. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड चुनाव में सबसे करारी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हॉलांकि आम आदमी पार्टी भी अपनी पूरी तैयारी में जुटी है। इसी बीच उत्तराखंड के सबसे वीआईपी सीट के चर्चा जोरों पर है। जहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मदन कौशिक लगातार चार बार से चुनाव जीत रहे हैं।

उत्तराखंड के सबसे वीआईपी सीट की बात करें तो हरिद्वार शहरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मदन कौशिक लगातार चार बार जीते हैं। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 127525 है। इस विधानसभा क्षेत्र में धर्मनगरी के सभी प्रमुख तीर्थ, अखाड़ों के मुख्यालय व कुंभ मेला क्षेत्र का बड़ा हिस्सा आता है। वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मदन कौशिक इस सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मदन कौशिक साल 2002 के विधानसभा चुनाव से लेकर वर्ष 2017 तक यहां से भाजपा का परचम लहराते आए हैं। उन्होंने उस समय भी भाजपा के टिकट पर इस सीट से धमाकेदार जीत हासिल की थी, जब पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार में तत्कालीन काबीना मंत्री हरीश रावत हरिद्वार से लोकसभा सदस्य थे। मदन कौशिक ने यहां से वर्ष 2007, 2012 और 2017 में जीत हासिल की है।

Related News