उत्तराखंड चुनाव 2022: विजय शंखनाद यात्रा के जरिए चुनावी बिगुल फूंकेगी आम आदमी पार्टी

img

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) में कुछ ही महीने बाकी हैं। जिसे देखते हुए उत्तराखंड में सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा (BJP) और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने हैं। तो वहीं दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी भी पूरी दमखम से मैदान में उतर चुकी है।

दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूरी दमखम के साथ मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली है। आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया 25 नवंबर से उत्तराखंड में विजय शंखनाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत कुमाऊं की चार विधानसभाओं के दौरे से होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ये दौरा काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। मोहनिया विधानसभाओं में समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहीं घर-घर पार्टी के प्रचार-प्रसार की नीतियों पर भी अहम चर्चा होगी।

Related News