उत्तराखंड: सीएम ने ली भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी, दिए कई बड़े निर्देश

img

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम में जाकर प्रदेश में हो रही भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री कल से ही सभी जिलाधिकारियों से हर पल की अपडेट ले रहे हैं। वे राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वे प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

CM UTTRAKHAND (

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि से जानमाल का जो नुकसान हुआ है। उससे प्रभावित हुए लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाये। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि से किसानों का जो नुकसान हुआ है उसका आकलन कर जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सेना के तीन हेलीकॉप्टर लगाये जा रहे हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी चमोली एवं रुद्रप्रयाग को फोन कर निर्देश दिये कि यात्रा मार्गों पर फंसे यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि धैर्य बनाएं रखें। अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। सभी जरूरी इंतजाम सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आपदा प्रबंधन एस. ए. मुरूगेशन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल मौजूद थे।

Related News