Winter में चीनी की जगह करें गुड का सेवन, होंगे गजब के फायदे

img

हेल्थ डेस्क। सर्दियों (Winter) में गुड़ का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये मैजिकल कॉम्बिनेशन कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने में कारगर है। नियमित रूप से गुड़ खाने से आपको कई फायदे मिलेंगे। इस बात का खुलासा अमेरिका की एक रिपोर्ट में भी हुआ है। अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बात साबित हो सकती है कि अधिक मात्रा में चीनी लेना धमनियों की एक बीमारी का कारण बन सकती है और मधुमेह तथा पोषण से जुड़ी कमियों को उत्पन्‍न कर सकती है।

Jaggery-Winter

चीनी हटाएं, गुड़ आजमाएं (Winter)

गुड़ चीनी का एक बेहतर विकल्प है। गुड़ चीनी का अशोधित, कच्चा रूप है, जिसे हमारे पूर्वज इस्तेमाल किया करते थे। भारत और दक्षिण एशिया में गुड़ को बड़े पैमाने पर भोजन में मिठास लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गन्‍ने के रस में मौजूद खनिज, पोषक तत्व और विटामिन गुड़ में बरकरार रहते हैं और प्राचीन भारत की चिकित्सा व्यवस्था-आयुर्वेद में सूखी खांसी का उपचार, पाचन बेहतर करने और बहुत सी अन्य बीमारियों के इलाज में भी गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है।

गुड़-अजवाइन के फायदे

खांसी में गुड़ और अजवाइन खाना आपको फायदा पहुंचाएगा। इसके लिए गुड़ और अजवाइन की चाय पिएं। इसे आप रोज भी पी सकते हैं। इसके अलावा अजवाइन पाउडर के साथ थोड़ा सा गुड़ मिलाएं और दूध के साथ इसे खाएं। इससे भी फायदा मिलेगा। गुड़ और अजवाइन से जुकाम और कफ की समस्या दूर होगी। इसके लिए भी गुड़ और अजवाइन की चाय पिएं। इसे आप दिन में दो बार पी सकते हैं। (Winter)

ND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन

कानपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चौधरी हरमोहन सिंह की जन्म शताब्दी कार्यक्रम की शिरकत

United States में फिर बिगड़ रहे कोरोना से हालात, बढाई गयी शक्ति, दिए गये ये आदेश

Related News