UP: होटल के मैनेजर का इस हालत में मिला शव, परिजन बोले- मकान बेचने की मिल रही थी धमकी

img

क्राइम डेस्क. अलीगढ़ शहर के नामचीन होटल के मैनेजर पुष्प कुमार वार्ष्णेय का शव गड्ढे में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 68 वर्षीय पुष्प कुमार रोज की तरह घर के लिए निकले थे। स्कूटर व फोन भी गायब है। मैनेजर के बेटा ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि पिछले कुछ वक्त से मकान बेचने को लेकर धमकी मिल रही थी।

मूलरूप से शहर के खिरनीगेट निवासी पुष्प कुमार वर्तमान में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के प्रीमियर नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक, एक दिन पहले देर शाम को थाना खैर क्षेत्र में चौधाना पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात शव मिला, जिसकी शिनाख्त पुष्प कुमार के रूप में हुई।

परिजनों का आरोप है कि पिता रोज की तरह सुबह करीब 11:30 बजे एक्टिवा स्कूटर से होटल के लिए निकले थे। एक बजे मां मिथलेश को फोन कर घर आने की बात कही। तीन बजे तक घर नहीं पहुंचे तो फोन किया गया। फोन बंद था। तलाश शुरू की गई। खैर पुलिस से शव मिलने की सूचना मिली। होटल के गार्ड ने बताया कि होटल आने के एक घंटे बाद किसी का फोन आया था। करीब डेढ़ बजे पुष्प कुमार स्कूटर से निकल गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

एसपी देहत शुभम पटेल ने बताया है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जांच के लिए कई टीमों का गठन भी किया गया है। शरीर पर कुछ खास चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Related News