यूपी चुनाव 2022: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बजा बिगुल क्रांति, बोले- ये BJP के अंत का है शंखनादि

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या इस्तीफा देने के बाद आज समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। खबर है कि इस दौरान कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा देने वाले दारा सिंह चौहान व धर्म सिंह सैनी और भाजपा से इस्तीफा देने वाले 7 विधायक भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले ओबीसी वर्ग के कद्दावर नेता माने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। 14 जनवरी मकर संक्रांति। स्वामी का बजा बिगुल क्रांति। बीजेपी का टूटा है भ्रांति। बीजेपी अंत का है शंखनादि।

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी तथा भाजपा को छोडऩे वाले चार अन्य विधायक भी आज करीब 12 बजे समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इनके साथ विधायक डा. मुकेश वर्मा, विनय शाक्य, ब्रजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा तथा भगवती प्रसाद सागर भी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।

Related News