UP Election: यूपी बीजेपी किस उम्मीदवार को देगी टिकट, स्वतंत्रत देव सिंह ने खुद किया साफ

img

फिरोजाबाद. फिरोजाबाद जिले की सिरसागंज विधानसभा मैं चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह ने मीडिया से की बातचीत। उन्होंने कहा कि 2017 में भी हम यात्रा लेकर निकले थे लोगों ने हमारा साथ दिया यहाँ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन है आया हूँ। सपा और प्रसपा के एक होने के सवाल पर बोले प्रसपा कौन है प्रसपा पार्टी नहीं ट्रस्ट है। हमारे यहां बूथ का कार्यकर्ता कल का प्रदेश अध्यक्ष है लेकिन प्रसपा में काम करने वाले कार्यकर्ता कभी प्रदेश के अध्यक्ष नहीं बन सकते। टिकट बंटवारे को लेकर बोले जनता में जिस प्रत्याशी की लोकप्रियता है जनता का विश्वास है और कार्यकर्ताओं का भरोसा है उस प्रत्याशी को 2022 में बीजेपी टिकट देगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह ने आगे कहा कि सपा बसपा सरकार में नियुक्तियां बेची जाती थीं। अपनों को नौकरियां दी जाती थीं। योगी सरकार में बिना किसी रिश्वत के नौकरी दी जाती है। पहली बार काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर बनाया गया। इसी राज्य में बेटियों से छेड़खानी होती थी। पुलिस पकड़ लेती थी तो लखनऊ से फोन आ जाता था।

प्रदेश में संयासी के रूप में काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं। आप मोदी योगी पर भरोसा करो। लक्ष्मी जी हाथी साइकिल और पंजे पर बैठकर नहीं आतीं कमल पर आती हैं। पीएम के परिवार का एक सदस्य भी सरकारी गाड़ी में नहीं बैठता।

Related News