UP Election: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करहल सीट से चुनाव लड़ने की ये हैं 5 बड़ी वजहें

img

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ और संभल की सीटों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। आपको बता दें कि मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। इस समय मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मैनपुरी के अलावा इटावा, फर्रुखाबाद, सैफई भी सपा का घर माना जाता है।

अखिलेश यादव की करहल सीट समाजवादी पार्टी के गठन से उसका गढ़ रही है। करहल सीट सपाई दबदबे के साथ जातीय समीकरण के लिहाज से भी बेहद मुफीद है, क्योंकि कुल मतदाताओं के लगभग 38 फीसदी यादव है। बुधवार को चार बार के विधायक सोबरन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आग्रह किया था कि वह करहल सीट से चुनाव लड़ें।

अखिलेश यादव के करहल सीट से चुनाव लड़ने की 5 बड़ी वजहें

समाजवादी पार्टी के गठन से उसका घर रहा है करहल

मुलायम सिंह यादव ने भी किया है क्षेत्र का प्रतिनिधित्व

मुलायम ने करहल के इंटर कॉलेज से शिक्षा ली थी

सपा ने आंतरिक सर्वे में गोपालपुर व गुन्नौर के मुकाबले करहल सीट को ज्यादा अनुकूल पाया

38 फीसदी यादव वोट हैं करहल में ओबीसी के

Related News