UP Election: BSP सुप्रीमो मायावती ने किया चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान, इस दिन जनसभा को करेंगी संबोधित…

img

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election) में एक महीने से कम का वक्त बचा है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती 2 फरवरी को आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस बात की जानकारी बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी है।

UP Election - Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती सोशल मीडिया के जरिए लगातार भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साध रही हैं। लेकिन अब उन्होंने यूपी चुनाव में उतरने की घोषणा की है। बसपा सुप्रीमो मायावती
2 फरवरी को आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। मायावती ने कोविड नियमों का पालन करते हुए रैली बुलाई है।

बता दें, बीते सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यूपी की कानून-व्यवस्था बदतर है। भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव, जान-माल की असुरक्षा है। यहां बेरोजगारी, लाखों पलायन विशाल आबादी वाले यूपी में बड़ी समस्या है। जिससे समाज और प्रदेश पिछड़ रहा है। साथ ही मायावती ने कहा है कि BSP सरकार ने गरीबों को आवास दिए थे, गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं दी थी,‘हमारे कामों को BJP भुनाने का प्रयास कर रही है’,बीजेपी ने अपना क्या किया?।

इससे पहले रविवार को मायावती ने प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा था। मायावती ने यूपी में कांग्रेस को वोट कटवा पार्टी बताया था, उन्होंने यूपी की जनता से कहा था कि यूपी में कांग्रेस को वोट देकर बर्बाद न करें। ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके बसपा की सरकार बनाने की जरूरत है। यूपी में बसपा नंबर 1 पर है।

Related News