UP ELECTION 2022 : Pm Narendra Modi 10 फरवरी को सहारनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP ELECTION 2022) में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) 10 फरवरी (बृहस्पतिवार) को सहारनपुर के रिमाउंड डिपो के भर्ती ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर उक्त भर्ती ग्राउड की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाल ली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए 10 फरवरी को सुबह सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक पूरे जिले में पंतगबाजी पर पूर्ण रोक रहेगी। सिंह ने बताया कि यह पाबंदी ड्रोन पर भी लागू रहेगी।

Pm Narendra Modi - UP ELECTION 2022

वही, प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी (Pm Narendra Modi) 14 फरवरी को पंजाब के जालंधर में चुनावी रैली (UP ELECTION 2022) को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आज यहां यह जानकारी दी गई। श्री मोदी पंजाब की जनIता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रुबरु होंगे तथा अपराह्न दो बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

ज्ञातव्य है कि श्री मोदी (Pm Narendra Modi) को उस दिन वर्चुअल रैली को संबोधित करना था जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। अब श्री मोदी पंजाब आकर चुनावी जनसभा (UP ELECTION 2022) को संबोधित करेंगे। भाजपा का पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस तथा अकाली दल (ढींढसा गुट ) के साथ गठबंधन है जिसमें भाजपा 65,पंजाब लोक कांग्रेस 37 और पंद्रह सीटों पर ढींडसा गुट चुनाव लड़ रहा है।

Dr. Lalji Prasad Nirmal : खुद को अंबेडकरवादी कहने वाले अखिलेश दलितों के लिए गए फैसलों के बारे में सफाई दे

सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे : Priyanka Gandhi Vadra

Rahul Gandhi का PM पर पलटवार, कहा – मेरे परनाना ने देश की सेवा की, मुझे किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Related News