UP Election 2022: मुस्लिम महिलाओं के लिए बन रहे पर्दानशी बूथ, पहचान होने के बाद ही दे पाएंगी वोट…

img

लखनऊ. कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) को सकुशल संपन्न करना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक महीने से कम का वक्त बचा है। चुनाव आयोग ने यूपी चुनाव को लेकर तैयारियां भी तेजी से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में पर्दानशी बूथ भी बनाए जाएंगे। पर्दानशी बूथ पर पर्दा करने वाली या फिर बुर्के में आने वाली महिलाएं ही मतदान कर सकेंगी। इन बूथों पर पिंक बूथ की तर्ज पर ही सुविधाएं होंगी। यहां भी महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी।

UP Election 2022 - muslim women voter

महिलाओं के लिए पर्दानशी बूथ बनाए जा रहे

जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की महिलाओं के लिए पर्दानशी बूथ बनाए जा रहे हैं, मुस्लिम महिला मतदाताओं के लिए पर्दानशी बूथ बनाए जा रहे हैं। मोहनलालगंज में 48 बूथ और कैंट में 5 पर्दानशी पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। कैंट विधानसभा क्षेत्र में 11 मॉडल बूथ बनाए गए । लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों पर 50 पिंक बूथ बनाए गए। पर्दानशी बूथ पर पर्दा करने वाली या फिर बुर्के में आने वाली महिलाएं ही मतदान कर सकेंगी। इन बूथों पर पिंक बूथ की तर्ज पर ही सुविधाएं होंगी। यहां भी महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। (UP Election 2022)

पर्दानशी बूथ पर बुर्के में या घूंघट में आने वाली महिलाएं अपना वोट डाल सकेंगी। यहां पहचान पत्र से महिलाओं की फोटो मिलाने के लिए महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी। जो उनका घूंघट या फिर बुर्के में देख कर उन्हें मतदान की इजाजत देंगी। फिलहाल अभी मोहनलालगंज विधानसभा में ही पर्दानशी बूथ बनाए जाने का निर्णय हुआ है। यहां कुल 20 मतदान केंद्रों को पर्दानशी बनाया गया है। इनमें कुल 48 मतदान स्थल हैं। (UP Election 2022)

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का छाया प्रकोप, दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकार्ड…

आखिर सामने आ ही गयी विराट की बेटी ‘वामिका’ की पहली झलक, कैमरे में हुई कैद

कई दलों के नेताओं ने ज्वॉइन की समाजवादी पार्टी, अखिलेश ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना…

Related News