UP चुनाव 2022: BJP के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे गृहमंत्री अमित शाह, घर-घर पर्चा बांटेंगे खुद जेपी नड्डा, इस रणनीति पर होगा काम

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर राजनितिक पार्टियों सरगर्मियां बढ़ चुकी है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। यूपी चुनाव में उम्मीदवार तय करने के बाद भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्रथम चरण की वोटिंग से पहले भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है।

Amit shah

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रचार अभियान को गति देंगे। इस कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान के प्रभारी बनाए गए शाह आज मेरठ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी अभियान को धार देने की रणनीति बनाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 300 सीट पर जीत का दावा कर रही भाजपा को आगामी चुनाव में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती बरकरार है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट में 40 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे। आगरा से नड्डा दोपहर 2.30 बजे बरेली पहुंचेंगे। बरेली में वह डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही नौ विधान सभा क्षेत्रों के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Related News