UP Election 2022: सपा में शामिल होते ही हरिशंकर तिवारी के बेटे ने BJP पर साधा निशाना- 2022 में बीजेपी की हार तय…

img

लखनऊ. यूपी चुनाव में अबकी बार ब्राह्मण वोटरों पर बड़ा जोर है। सपा, बसपा और कांग्रेस सब ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले में करने में जुटे हैं। पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी का परिवार समाजवादी पार्टी में शामिल हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सपा में शामिल होने के बाद हरिशंकर तिवारी के बेटे कुशल तिवारी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता के बड़े समर्थन और उत्साह से यूपी में भाजपा की सरकार बनी लेकिन, इस सरकार ने लोकतंत्र नहीं राजतंत्र अपनाया। लोगों के बोलने पर पाबंदी लगाई। काम किसी और का है पर पत्थर अपना लगवा रहे हैं।

कुशल तिवारी ने कहा कि सपा से मिलकर हम लोग बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। 2022 में बीजेपी की हार तय है। बता दें, तिवारी परिवार के सपा में शामिल होने से सपा पूर्वांचल में पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। वहां की कई अन्य पार्टियों से भी सपा का गठबंधन हो चुका है। बसपा से भी तमाम नेताओं ने सपा की सदस्यता ली।

Related News