UP Assembly Elections 2022: CM Yogi का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला- खुद को समाजवादी कहते हैं, लेकिन इनकी नसों में तमंचावाद दौड़ रहा है

img

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) की तारीखों के ऐलान के साथ ही यूपी में सियासत तेज हो गई है। साथ ही राजनीतिक पार्टियो का एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कल ही लखनऊ में किए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। इसी क्रम में अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी सामने आकर सामजवादी पार्टी पर तंज कसा है।

UP Assembly Elections 2022: Yogi-Akhilesh

आपको बता दे इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि, “जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है। “ (UP Assembly Elections 2022)

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि अखिलेश यादव पाकिस्तान को भारत का दुश्मन नहीं मानते हैं। वह सिर्फ जिन्ना-जिन्ना रटते रहते हैं। अखिलेश यादव ही चुनाव में पाकिस्तान और जिन्ना को लेकर आए हैं। (UP Assembly Elections 2022)

सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है, आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, हर योजना में यूपी अग्रणी राज्य बना है, देश में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। मोदी-योगी की जोड़ी यूपी को आगे ले जा रही, उत्तर प्रदेश आज समृद्ध प्रदेश बन गया है। यूपी में आर्थिक हालात बहुत बदले हैं। (UP Assembly Elections 2022)

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में अगले 2-3 दिन पड़ेगी भीषण ठंड

Republic day 2022: आज देश मना रहा है 73वां गणतंत्र दिवस, देखें दिल्ली के राजपथ का भव्य नजारा…

UP Election: BSP सुप्रीमो मायावती ने किया चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान, इस दिन जनसभा को करेंगी संबोधित…

Related News