Up Assembly Election 2022 : आज़मगढ़ के स्ट्रांग रूम में बैलेट पेपर ले जाने की कोशिश, रात 10.30 बजे सपाई पहुचे आयोग

img
Up Assembly Election 2022. सपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार रात 10.30 बजे निर्वाचन आयोग पहुँचा और  आजमगढ़ में सफेद स्कार्पियों गाड़ी में ई.वी.एम. एवं बैलेट पेपर के साथ स्ट्रांग रूम के अन्दर ले जाने की शिकायत की। शिकायत की एक प्रति मुख्य आयुक्त निर्वाचन आयोग भारत को भी भेजी गई है। samajwadi party leaders - bramha dev tiwari - Up Assembly Election 2022
सपा प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायत में कहा है किआजमगढ़ में हजारों बैलेट पेपर पकडे़ गये है। भाजपा सत्तारूढ़ दल द्वारा प्रशासन का दुरूपयोग कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी अधिकारियों द्वारा यह काम कराया जा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव वहां से सांसद हैं। धांधली की नीयत से सरकारी अधिकारियों द्वारा इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह शामिल थे। (Up Assembly Election 2022)
Related News