UP: बरेली में अमित शाह कल करेंगे रोड शो, जन विश्वास यात्रा का होगा भव्य स्वागत

img

बरेली. गृह मंत्री अमित शाह कल बरेली में रोड शो करेंगे, आपको बता दे रोड शो में सीएम योगी के पहुंचने की भी संभावना है। भाजपा के कार्यकर्ता विश्वास यात्रा के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी में जुटे है। अगर वह देर से पहुंचे तो कुतुबखाना पर रोड शो में शामिल होंगे।

आपको बता दे 31 दिसंबर को बरेली में जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत होगा। इसको लेकर पार्टी के सारे कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए तैयार हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य द्वार बना कर रोड शो का स्वागत किया जाएगा। हर वार्ड को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। शहर में लगभग 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस दौरान नगर विधायक डा. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आवंला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, प्रतेश पांडे, देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।

कुतुबखाना चौराहे पर शामिल हो सकते हैं सीएम योगी

पार्टी सूत्रों के अनुसार जन विश्वास यात्रा व केंद्रीय गृह मंत्री के रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने आ सकते हैं। फिलहाल उनका प्रोग्राम तय नहीं हुआ है। इस बात की जानकारी है कि अगर उन्हें कुछ देर हुई तो वह सीधे कुतुबखाना पर ही रोड शो में शामिल होंगे। पटेल चौक पर गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का संबोधन होगा।

Related News