UP: 9 करोड़ की लागत से बना विशाल म्यूजियम, काकोरी कांड के अमर शहीदों की लिखी गई जीवन गाथा

img

शाहजहांपुर. काकोरी कांड के अमर शहीदों की स्मृति में शाहजहांपुर में एक विशाल म्यूजियम बनाया गया है। जिसका उद्घाटन कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने किया। 9 करोड़ की लागत से तैयार हुए म्यूजियम में इतिहास को संजोया गया है। इस म्यूजियम में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह शहीद उन सभी अमर बलिदानी की स्मृति को संजोया गया है।

शहर के कैंट इलाके में 9 करोड़ की लागत से शहीदों की स्मृति में एक खास म्यूजियम का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इस म्यूजियम में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह शहीद उन सभी अमर बलिदानी की स्मृति को संजोया गया है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। म्यूजियम में डिजिटल स्क्रीन के जरिए अमर बलिदानियों के जीवन गाथा को पढ़ा जा सकता है। इसके अलावा तस्वीरों के जरिए भी शहीदों की याद को संजोया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि म्यूजियम उत्तर प्रदेश सरकार का जिले के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक तोहफा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह म्यूजियम आने वाली पीढ़ी को इस बात की याद दिलाएगा कि किस तरह से देश की आजादी के लिए अमर शहीदों ने बलिदान दिया था। कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना का कहना है कि शाहजहांपुर में 9 करोड़ की लागत से बनेगी म्यूजियम आने वाले इतिहास में दर्ज होगा।

Related News