Ukraine Russia War: युद्ध के बीच रूस के रक्षा मंत्री को आया हार्ट अटैक, पुतिन ने लगाई थी फटकार

img

मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Ukraine Russia War) को लगभग दो महीने होने को आ रहा है लेकिन अभी इसका को परिणाम निकलता नहीं नजर आ रहा है। इधर रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु दिल का दौरा पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती है। रक्षामंत्री को आये हार्ट अटैक को लेकर दावा किया जा रहा है कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के लिए 20 जनरलों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं राष्ट्रपति पुतिन द्वारा उन्हें जमकर कर फटकार भी लगाई जा रही है।

Ukraine Russia Warएक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 से रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बेहद करीबी और सहयोगी रहे शोइगू पिछले कुछ हफ्तों से लापता हैं। वहीं रूसी-इजरायल के व्यवसायी लियोनिद नेवज़लिन ने भी पुतिन और उनके करीबी सलाहकारों समेत अन्य सैन्य नेताओं के बीच एक बड़ी दरार को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया था। (Ukraine Russia War)

रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के दो दिन पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में पुतिन रूस को विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख सर्गेई नारिश्किन से डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता पर अपने रुख के बारे में स्पष्ट रूप से बोलने के लिए कहते हुए देखा गया था। (Ukraine Russia War)

नारिश्किन की भी गिनती पुतिन के सबसे करीबी सहयोगियों में होती है। बताते चलें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने शीर्ष-रैंकिंग अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने से नहीं कतराते हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक और तस्वीर में देखा जा सकता है कि पुतिन एक बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और अन्य से कुछ दूरी पर बैठे हैं। (Ukraine Russia War)

इससे रूसी राष्ट्रपति और उनके शीर्ष अधिकारियों के बीच मतभेद के कयास लगाए जा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पुतिन अपने आंतरिक दायरे में यूक्रेन के विषय पर कोई अस्पष्टता नहीं चाहते थे। (Ukraine Russia War)

Human Coronavirus ने फिर धारण किया रौद्र रूप, दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हुए इतने संक्रमित बच्चे

Related News