बॉलीवुड की इन दो अभिनेत्रियों को हुआ कोरोना, करण जौहर की पार्टी में हुईं थी शामिल

img

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना संक्रमित हुईं हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों को आइसोलेशन में भेजा गया है। इन अभिनेत्रियों के संपर्क में आने वाले लोगों का RT-PCR टेस्ट होगा। इसके लिए BMC ने RT-PCR टेस्ट करने की लोगों से अपील की है।

कोरोना संक्रमित पाई गईं करीना कपूर और अमृता अरोड़ा में कोरोना के सुपर स्प्रेड की संभावना जताई जा रही है, करीना कपूर ने 7 दिसंबर को पार्टी की थी। पार्टी में करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा शामिल हुई थीं, अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर पार्टी हुई थी।
इस दौरान पार्टी में करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर भी मौजूद थे।

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा पर कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। ये दोनों अभिनेत्रियां हाल ही में कई पार्टियों में शामिल हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 20 साल पूरे होने के मौके पर करण जौहर ने एक पार्टी रखी थी।

Related News