Nokia के इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, यंहा देखें लिस्ट

img

नोकिया सिर्फ कुछ सालों पुरानी कंपनी नहीं है बल्कि नोकिया के जन्म को 155 साल हो चुके हैं। नोकिया कॉर्पोरेशन की शुरुआत सन 1865 में फ़िनलैंड में हुई थी। नोकिया ने कई उद्योग किए। सबसे पहले इसे लुगदी मिल के रूप में स्थापित किया गया था और लंबे समय तक नोकिया रबड़ और केबल्स से जुड़ी रही। लेकिन बीच में कंपनी ने कई क्षेत्रों में भी अपना हाथ आजमाया।

नया फोन, टैबलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं शायद सही समय आ गया है। दरअसल, नोकिया भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर पर कई हैंडसेट और टैबलेट पर डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के तहत कंपनी Nokia XR20 को खरीदने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, Nokia 5.4, Nokia G20, Nokia G10 जैसे मिड-रेंज हैंडसेट पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

सिर्फ स्मार्टफोन ही डिस्काउंट उपलब्ध नहीं हैं। कंपनी Nokia Tab T20 की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। ये सभी डिस्काउंट केवल नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर लागू हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऑफर्स पर…

Nokia XR20 डिस्काउंट और ऑफर्स
कंपनी Nokia XR20 हैंडसेट की खरीद पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के साथ Nokia XR20 के 6GB+128GB वेरिएंट को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए यूजर को कार्ट से खरीदारी करते समय FLAT2000 कूपन कोड अप्लाई करना होगा।

Nokia Tab T20 डिस्काउंट और ऑफर्स
Nokia Tab T20 के दोनों वेरिएंट्स की खरीद पर 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इससे 4GB+64GB वाईफाई-ओनली वैरिएंट की कीमत 14,499 रुपये हो जाती है। वहीं, समान कॉन्फ़िगरेशन वाले LTE वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये होगी। कंपनी सभी खरीदारी के साथ 999 रुपये का फ्लिप कवर भी दे रही है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ताओं को डिवाइस खरीदते समय FLAT1000 कूपन कोड लागू करना होगा।

Related News