महिलाओं को कमरे में बंद कर बदमाशों ने की लूटपाट, तीन घरों में एक साथ हुई वारदात से हड़कंप

img

देहरादून। उत्तरखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार देर को बदमाशों ने तीन घरों में एक साथ लूट की घटना को आजम दिया। शहर में एक ही रात में हुई इस लूटपाट ने पुलिस की नींद उड़ा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है।

lootpaat

मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर चौक के पास एक घर में लूटपाट करने घुसे बदमाशों ने पहले घर की सभी महिलाओं को कमरे में बंद कर दिया इसके बाद आराम से लूटपाट की। पुलिस ने बताया कि घर में वीना देवी, उनकी मां सीमा वर्मा और भांजा मौजूद था। रात करीब तीन बजे तीन सशस्त्र बदमाश दरवाजे की जाली कटकर अंदर घुसे। उन्होंने सबसे पहले दोनों महिलाओं और बच्चे को एक कमरे में बंद किया और जेवर आदि लूट लिए।

वहीं बनियावाला में भी शुक्रवार देर रात को ही एक घर में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गोरखपुर चौक से कुछ दूर पर ही स्थित नितिन नाम के एक युवक के घर पर चोरों ने लूटपाट की। नितिन ने सुबह पुलिस को जानकारी दी कि उसके घर से भी एक बॉक्स चोरी हुआ है। यह बॉक्स उसे खेत में पड़ा मिला। घटना रात में किस वक्त हुई उसे नहीं पता चला। वह सोया हुआ था।

Related News