प्रोफेशन की आड़ में महिलाओं के साथ गलत हरकत करता था डॉक्टर, अब कोर्ट सुनाएगा सजा

img

स्कॉटलैंड। ब्रिटेन के स्कॉटलैंड में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को 48 महिलाओं से यौन अपराध करने का दोषी ठहराया गया है। अब इसे कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाएगी। इस डॉक्टर पर महिलाओं के निजी अंगों को गलत तरीके से छूने का आरोप है।

doctor arrested

एक रिपोर्ट के अनुसार 72 वर्षीय जनरल प्रैक्टिशनर डॉ. कृष्ण सिंह पर 35 साल तक 48 महिला मरीजों से यौन अपराध करने का मामला दर्ज किया गया है। जांच में उन्हें महिला मरीजों को किस करने, गलत तरीके से छूने, अभद्र व्यवहार करने और उनके साथ कई तरह की अश्लील हरकतें करने का दोषी पाया गया है।

डॉक्टर डॉ. कृष्ण सिंह के खिलाफ दर्ज केस की सुनवाई ग्लासगोव हाईकोर्ट में हुई, जहां पर उन्हें दोषी करार दिया गया। अब उन्हें अगले महीने सजा सुनाई जाएगी। अभियोजक एंजेला ग्रे ने सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखते हुए कहा कि डॉ. कृष्ण सिंह महिलाओं से अपराध करने का आदी है।

वह महिला मरीजों के निजी अंगों को खुलेआम गलत तरीके से छूता है। वे इस तरह में अपराध को साल 1983 से 2018 के बीच तक अंजाम देते रहे है। डॉ. उत्तरी लनार्कशायर में स्थित अपने क्लीनिक, अस्पताल और मरीजों के घर पर इस तरह की हरकतें करता था। अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि मेडिकल सेवा में अच्छे योगदान के लिए रॉयल मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर (एमबीई) की उपाधि मिली हुई है।

उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि एक महिला ने साल 2018 में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। उन्हें सजा सुनाने का फैसला अगले महीने तक के लिए टाल दिया गया है। फिलहाल, सिंह को अपना पासपोर्ट जमा करने की शर्त के साथ जमानत दे दी गई है।

Related News