उत्तराखंड भाजपा में प्रत्याशियों की टिकट पर मंथन आज, इतनी सीटों पर लग सकती है मुहर

img

देहरादून। Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा हैं। ऐसे में सभी दल प्रत्याशियों के मंथन में जुटी हैं। इसी कड़ी में भाजपा शनिवार को उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए मंथन में जुटेगी।

शनिवार को भाजपा उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए मंथन में जुटेगी। रविवार को पार्टी की ओर से सभी दावेदारों के पैनल की सूची दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपी जाएगी। माना जा रहा कि भाजपा दो चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। बताया जा रहा कि सभी सीटों के लिए 160 से ज्यादा नाम सामने आए हैं। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की शनिवार को प्रांतीय मुख्यालय में होने वाली बैठक में पैनल में शामिल नामों पर विचार किया जाएगा। जिसमें दावेदारों के अंतिम पैनल पर मुहर लगाई जाएगी।

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होनी है। माना जा रहा कि इससे पहले भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में उन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगा, जिन्हें लेकर कहीं कोई किंतु-परंतु नहीं है। इनकी संख्या 27 है। इसके कुछ समय बाद शेष 43 प्रत्याशियों सूची जारी की जाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि भाजपा के कोर ग्रुप और प्रदेश संसदीय समिति की शनिवार को बैठकें होंगी, जिनमें गहन विचार-विमर्श के बाद दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिर इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। किसे टिकट देना है और किसे नहीं, ये तय करना पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का काम है।

Related News