दुल्हन ने किया शादी से मना, वजह सिर्फ एक किस

img

वेडिंग सेरेमनी के दौरान दुल्हे ने अपनी दुल्हन को ‘किस’ किया तो होने वाली बीवी ने शादी से ही मना कर दिया। लगभग 300 मेहमानों के सामने मंच पर दुल्हे के किस करने से खफा दुल्हन ने शादी तोड़ दी।

Wedding

बीती रात्रि वरमाला के आदान-प्रदान के ठीक बाद दूल्हे ने उसे होने वाली पत्नी को किस कर लिया। इससे नाराज दुल्हन फौरन मंच से चली गई और बाद में पुलिस को कल किया।

दुल्हन (23) ने कहा कि दूल्हे ने अपने मित्रों संग शर्त जीतने के लिए उसे किस किया और अब वह अपने चरित्र के बारे में संदिग्ध है।

वर और वधु के परिजनों को थाने ले जाया गया जहां दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उसे गलत तरीके से छुआ मगर शुरुआत में उसने इसे इग्नोर कर दिया।

उसने तोहमत लगाई, “जब उसने मुझे किस किया, तो मैंने अपमानित महसूस किया। उसने मेरे स्वाभिमान की परवाह नहीं की और कई मेहमानों के सामने दुर्व्यवहार किया।” पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की मगर दुल्हन ने इंकार कर दिया जिसके बाद शादी टूट गई और मेहमान घर लौट आए।

Related News