Surya Grahan: 4 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें समय और कहां दिखाई देगा

img

धर्म डेस्क. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) 4 दिसंबर को लगने जा रहा है। सूर्य पर ग्रहण लगने में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। ये साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) है। सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) का समय और सूतक का प्रभाव से जुड़ी सारी जानकारी आज हम आपको बता रहे हैं।

हिंदी पंचांग के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) मार्गशीर्ष माह की अमावस्या को पड़ने वाला है यानि 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) है। ज्योतिषों को अनुसार इस दौरान राहु-केतु का नकारत्मक प्रभाव रहता है। अतः कोई भी धार्मिक अनुष्ठान, शुभ काम नहीं करें। खासकर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर में ही रहना चाहिए।

किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021)

भारतीय समय के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। जबकि इस ग्रहण का परमग्रास 1 मिनट 54 सेकण्ड है। इसलिए सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) की कुल अवधि 4 घंटे 8 मिनट है।

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) कहां दिखाई देगा

यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) अन्टार्कटिका और दक्षिण महासागर, अफ्रीका महादेश के कई देश नामिबिया, दक्षिण अफ्रीका समेत दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलियाई में दिखाई देगा। आप भारत में यह ग्रहण नहीं देख सकेंगे।

सूतक चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) के पूर्व के काल को कहा जाता है। ज्योतिषों के मुताबिक भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा और न ही सूतक लगेगा। इसका मतलब कि ग्रहण के दौरान कोई पाबंदी नहीं होगी। आप सामान्य दिनों की तरह ही जीवन-यापन कर सकते हैं। सूतक काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।

Related News