व्हीलचेयर पर आए मुलायम सिंह यादव ने सैफई में डाला वोट

img

उत्तर प्रदेश॥ सपा संस्थापक एवं पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने रविवार को तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान सैफई के जसवंतनगर में अपना वोट डाला। सपा नेता को उनकी तबीयत खराब होने के कारण व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा गया।

mulayam singh yadav

जिन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में आज वोट डाले जा रहे हैं उनमें करहल भी शामिल है जहां पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री सत्य पाल सिंह बघेल को खड़ा किया है।

यूपी इलेक्शन के तीसरे चरण में रविवार को 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 25,794 मतदान स्थलों और 15,557 मतदान केंद्रों पर 2.16 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इसके बाद के चरण 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Related News