पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी, चट्टान दरकने से यमुनोत्री हाईवे बंद

img

देहरादून। यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने की वजह से अवरुद्ध हो गया है जिससे यहां पर सुबह से यातायात ठप है। ऐसे में यमुनोत्री धाम के लिए आने जाने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे है। बता दें कि यमुनोत्री और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात से हिमपात जारी है। पहाड़ों पर कई स्थानों में आसमान में बादल छाए हुए हैं जबकि कई स्थानों पर देर रात से हो बारिश हो रही है।

yamunotri highway landslide

मिली जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार को यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने की वजह से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हाईवे पर सुबह से आवागमन ठप है। हालांकि प्रशासन द्वारा हाइवे खोलने के लिए जेसीबी मशीने लगा दी गई है और रास्ते को खोलने का काम तेजी से हो रहा है। नेशनल हाइवे से जुड़े अफसरों कहना है कि तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए हाईवे को जल्द खोलने की कोशिश की जा रही है।

इधर यमुनाघाटी क्षेत्र में देर रात से रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे को खोलने का काम लगातार जारी है। वही दूसरी तरफ मोरी ब्लाक के चांगसिल बुग्याल में बिजली गिरने से 36 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। वाइल्ड लाइफ सेंचूरी क्षेत्र के भीतरी गांव के ग्रामीणो की भेड़ बकरिया आजकल चुगान पर बुग्याल क्षेत्र में है।

Related News