नैनीताल में यहां है छोटा कैलाश, यहीं बैठकर भगवान भोलेनाथ ने देखा था राम और रावण का युद्ध

img

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में भगवान शिव का भव्य मंदिर है। इस मंदिर को छोटा कैलाश कहते हैं। सावन महीने में बड़ी संख्या में भोलेनाथ के भक्त यहां पूजा-अर्चना और उनके दर्शन करने के लिए आते हैं। वहीं, महाशिवरात्रि के दिन भी श्रद्धालुओं की यहां काफी भीड़ इकट्ठा होती है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से यहां आते हैं और भगवान शिव का ध्यान करते हैं उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

भगवान शिव का ये भव्य मंदिर नैनीताल जिले के पिनरों गांव की एक पहाड़ी पर स्थित है। भगवान भोलेनाथ के इस मंदिर में दो रास्तों से जाया जा सकता है। एक तो भवाली होते हुए भीमताल की तरफ से जिसके लिए जंगलिया गांव से होकर गुजरना पड़ता है। इस रास्ते से ये मंदिर लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं दूसरा रास्ता हल्द्वानी से अमृतपुर का है जो लगभग 35 किमी की दूरी पर स्थित है।

यहां पहुंचने के बाद पहाड़ की चोटी तक 3 से 4 किमी खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। पिनरों गांव के ऊंचे पर्वत पर स्थित छोटा कैलाश मंदिर श्रद्धालुओं में सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है।

Related News