Shukra Rashi Parivartan 2021: इन 6 राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा

img

धर्म डेस्क. शुक्र राशि का ग्रह परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह के बाद शुक्र ग्रह सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। शुक्र 8 दिसंबर को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र 30 दिसंबर तक रहेंगे। शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से शनि के साथ युति हो जाएगी।

शुक्र के गोचर की अवधि लगभग 23 दिन की होती है यानि यह एक राशि में 23 दिनों तक स्थित रहता है और फिर दूसरी राशि में गोचर करता है। शुक्र सुख और सौंदर्य का कारक ग्रह है। यह ग्रह ज्योतिष में प्रेम, रिश्ते, विवाह, जीवनसाथी, विलासिता, समृद्धि, आभूषण, वाहन आदि का प्रतिनिधित्व करता है। आइए जानते है शुक्र कब राशि परिवर्तन कर रहे हैं और किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा।

शुक्र गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष- शरीर में पीड़ा और मानसिक तनाव पड़ेगा। नौकरी और व्यापार में बाधाएं आएंगी। स्त्रियों से अपमान झेलना पड़ सकता है। विरोधी बढ़ेंगे। समाज व परिवार से विरोध झेलना पड़ेगा।

वृषभ- संपत्ति लाभ होगा। आशा से ज्यादा फायदा होगा। सरकारी मदद मिलेगी। साथियों व परिवार से प्यार मिलेगा।

मिथुन- परिवार से पैसा और सुख दोनों मिलेंगे। किसी स्त्रोत से धन आएगा। कष्ट दूर होंगे।

कर्क- जीवनसाथी के साथ विवाद होगा। उनके अस्वस्थ रहने की संभावना रहेगी। गुप्त रोगों से कष्ट हो सकता है। यात्राओं ज्यादा करनी पड़ सकती है।

सिंह- विरोधियों से समझौता करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जीवनसाथी मुंह फेर सकता है। पार्टनरशिप बिगड़ सकती है। यात्राएं ज्यादा करनी पड़ सकती है।

कन्या- दुश्मनों पर विजय मिलेगी। संतान से लाभ होगा। धन और यश बढ़ेगा। समाज में ओहदा बढ़ेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

तुला- योजनाएं व कामनाएं पूरी होगी। गाड़ी खरीद सकते है। धन और मन में ताकत आएगी।

वृश्चिक- मित्र बढ़ने से शुत्र हारेंगे। वित्तीय लाभ होगा। जूनियर साथियों से लाभ होगा। परिवार वालों का सुख मिलेगा।

धनु- पैसों से मालामाल हो जाएंगे। संतान प्राप्ति के लिए उपयुक्त समय है। विरोधियों से विवाद शांत होंगे। सरकारी अधिकारियों से मदद मिलेगी।

मकर- शत्रुओं का नाश होगा लेकिन आप अनैतिक रास्ते पर जा सकते हैं। सुख मिलेंगे। तरल पदार्थ, सैलून, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी पॉर्लर, गारमेंट का काम करने वालों का लाभ बढ़ेगा।

कुंभ- नए मित्र बनेंगे। गिफ्ट मिलेगा लेकिन समाज में अपनी वाणी पर ध्यान रखें। संभलकर व्यवहार करें।

मीन- समाज में रुतबा बढ़ेगा। लाभ बढ़ेगा। यश बढ़ेगा। दापत्य सुखों में वृद्धि होगी। करियर मजबूत होगा।

Related News