शर्मनाक: घूमाने का झांसा देकर युवती को बेचा, महीनों किया रेप

img

हरिद्वार। धर्मनगरी के नाम से फेमस हरिद्वार में फैक्टरी में काम करने वाली बिहार की एक लड़की को सहारनपुर ले जाकर 2 लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। यहां 2 महीने तक लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया और पीटा गया। किसी तरह से खुद को छुड़ाकर भागी पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है। डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नग्नयाल के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

sexual harassment
मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली एक युवती सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। वह यहां एक किराये के मकान में रहती थी। वहीं पड़ोस में रहने वाले अधेड़ उम्र के शख्स जिसका नाम राजकुमार था से जान पहचान होने के बाद उसे अंकल कहकर बुलाती थी। आरोप है कि बीते मार्च महीने में राजकुमार ने उसे घुमाने का बहाना बनाया और अपने एक साथी पिंकेश को गाड़ी लेकर बुलाया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि राजकुमार ने सहारनपुर ले जाकर खरीदारी करने का झांसा देते हुए उसे सहारनपुर के एक गांव में बेच दिया था। इसके बाद युवती को किसी अनजान जगह पर ले जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। उसने बताया कि शादी से मना करने पर आरोपियों ने कहा कि उसे दो लाख रुपये में खरीदा गया है। इसके बाद उसे दो महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया।

उसने बताया कुछ महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग आई। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़िता डीआईजी गढ़वाल के पास पहुंची और कार्रवाई की मांग की। इस पर डीआईजी के निर्देश पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

Related News