हज सीजन में 10 लाख तीर्थयात्रियों को मक्का हज में सऊदी अरब देगा अनुमति

img

रियाद, 10 अप्रैल। मुस्लिम भाइयों के पवित्र तीर्थ मक्का में आगले हज सीजन में 10 लाख मुस्लिम धर्माबलंबी पहुंचने की उम्मीद है। सऊदी अरब इस साल आगामी हज सीजन में 10 लाख घरेलू और विदेशी तीर्थयात्रियों को मक्का हज यात्रा में शामिल होने की अनुमति देगा। सऊदी अरब के हज मंत्रालय और उमराह ने यह घोषणा की है।

Saudi Arab

मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य दुनिया भर में सबसे बड़ी संख्या में मुसलमानों को तीर्थयात्रा की रस्में निभाने में सक्षम बनाना है। मंत्रालय ने कहा कि हज करने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए और उन्हें पूरी तरह से कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाया जाना चाहिए।

वहीँ इसमें कहा गया है कि विदेशी तीर्थयात्रियों को सऊदी अरब जाने से पहले 72 घंटे के भीतर एक निगेटिव पीसीआर परीक्षण जमा करना होगा। मंत्रालय के अनुसार, 2021 में, पवित्र शहर मक्का में लगभग 60,000 तीर्थयात्री आए थे, जबकि 2019 में यह संख्या 20.5 लाख थी।

Related News