
वर्ल्ड डेस्क. रूस और युक्रेन के बीच शुरू हुआ युद्ध (Russia Ukraine War) रूकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए आज 10 दिन पूरे हो गये हैं। रूस की ओर जारी गोलाबारी और तबाही के बाद भी यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है। इसी बीच यूक्रेन में फंसे लोगों को लेकर जिनमें अधिकतर छात्र हैं, विमान दिल्ली पहुंचा है। अपने बच्चों को देख परिजनों की आंखें नम हो गईं। आपको बता दें कि भारत ने वहां फंसे अपने लोगों के लिए अब भारतीय वायु सेना का भी सहारा लिया है।
यूक्रेन के सामरिक बंदरगाह वाले शहर मारियुपोल को रूसी सेना ने अवरुद्ध कर दिया है। इसकी जानकारी वहां के मेयर के हवाले से सामने आई है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नाटो पर निशाना साधते हुए कहा है उसने यूक्रेन के शहरों और गांवों पर बमबारी के लिए ग्रीन सिग्नल दिया है। उन्होंने नाटो के उस फैसले का भी विरोध किया है जिसमें यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। (Russia Ukraine War)
भारत ने वायु सेना की मदद से यूक्रेन में 16.5 टन राहत सामग्री पहुंचाई है। तीन विमानों के जरिए करीब 629 लोगों को भारत भी लाया जा रहा है। यूक्रेन से आपरेशन गंगा मिशन’ के तहत अब तक 11,000 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी हो चुकी है। इस काम में अब भारतीय वायु सेना के विमानों को भी लगाया गया है।
शनिवार को भारतीय वायुसेना का C-17 एयरक्राफ्ट 210 यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिको को रोमानिया के रास्ते लेकर शुक्रवार देर रात हिंडन एयरबेस पहुंचा है। इंडियन एयरफोर्स की दस फ्लाइट से अब तक करीब 2056 लोगों को स्वदेश लाया जा चुका है। (Russia Ukraine War)
Russia-Ukraine War: यूरोपीय देशों की बढ़ी चिंता, बोरिस जानसन और जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत बात
iPhone बेहद सस्ते में मिल रहा है, तुरंत करे ऑडर नहीं तो हो जाएगी देर!