Russia-Ukraine War: रूसी हमले में भारतीय छात्र घायल, कीव से वापिस आते वक्त लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

img

वर्ल्ड डेस्क. रूस और युक्रेन के बीच शुरू हुआ युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए आज नौ दिन पूरे हो गये हैं। रूस की ओर जारी गोलाबारी और तबाही के बाद भी यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है। इसी बीच यूक्रेन से एक बड़ी खबर सामने आई है।

कीव से वापिस आते वक्त भारतीय छात्र को लगी गोली

यूक्रेन पर किए जा रहे रूसी हमले में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि छात्र को कीव से वापिस आते वक्त गोली लगी जिसके बाद उसे बीच में ही वापस ले जाया गया।

बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा ओपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज तीन और C-17 भारतीय वायु सेना के विमान से यूक्रेन से 630 भारतीय यात्रियों को बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली लाया गया है। इस बीच कुछ छात्रों के आने के बाद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की।

Related News