Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति Ramnath Kovind

img

नई दिल्ली. भारत में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) यानि 26 जनवरी के लिए देश में तैयारियां जोरों पर हैं। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) पर झांकियों से लेकर संगीत कार्यक्रम तक की तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों का भी ऐलान होगा। बता दें, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) का संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी (AIR) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) यानि 26 जनवरी को कवर करने के लिए दूरदर्शन ने बड़ी तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक, हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि दूरदर्शन ने गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day 2022) के सीधे प्रसारण के लिए नेशनल स्टेडियम के गुंबद, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन के बीच कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर कैमरे लगाए हैं। लोगों को इस पूरे समारोह के विहंगम दृश्य दिखाने के लिए दो ‘360 डिग्री कैमरे’ लगाए गए हैं। इनमें से एक कैमरा राजपथ पर और दूसरा इंडिया गेट के शीर्ष पर लगाया गया है।

मंत्रालय ने बताया भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष के उत्सव के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, दूरदर्शन द्वारा इस साल के गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) का प्रसारण न केवल बड़े पैमाने पर होगा, बल्कि अनूठी विशेषताओं से लैस भी होगा। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day 2022) की कवरेज के लिए 160 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

Related News