Ranchi Dhanbad (Jharkhand) Coronavirus Cases 22 Aug Update | Jharkhand Corona Outbreak/Cases District Wise Today News; Ranchi Deoghar Dhanbad Jamshedpur Bokaro Steel City West Singhbhum | पिछले 24 घंटे में मिले 18 नए पॉजिटिव मरीज, 20 ठीक भी हुए; 213 बचे ए

img

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Ranchi Dhanbad (Jharkhand) Coronavirus Cases 22 Aug Update | Jharkhand Corona Outbreak Cases District Wise Today News; Ranchi Deoghar Dhanbad Jamshedpur Bokaro Steel City West Singhbhum

रांची/धनबाद/जमशेदपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अब तक झारखंड में 3,47,707 मरीजों की पहचान हो चुकी है। (प्रतीकात्मक फोटो) - Dainik Bhaskar

अब तक झारखंड में 3,47,707 मरीजों की पहचान हो चुकी है। (प्रतीकात्मक फोटो)

झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे में 18 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। सबसे अधिक संक्रमित 12 रांची में मिले। वहीं, 20 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। अब राज्य में 213 एक्टिव केस बचे हैं। अब तक झारखंड में 3,47,707 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 3,42,360 ठीक भी हो चुके हैं।

कहां मिले कितने मरीज
धनबाद में 1, पूर्वी सिंहभूम में 1, खूंटी में 3, रामगढ़ में 1, रांची में 12

रांची को मिले वैक्सीन के 30500 डोज
वहीं, पिछले 20 दिनों में राजधानी रांची को वैक्सीन के 2 लाख से ज्यादा डाेज मिल चुके हैं। इतने डोज लगने के बाद जिले में वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका था। शनिवार को राज्य को कोवैक्सीन के 87,390 और कोविशील्ड के 33,0250 डोज मिले थे। इसमें से सभी जिले को बांटने के बाद रांची को कोवैक्सीन के 6500 और कोविशील्ड के 24000 डोज उपलब्ध कराई गई है, जहां शनिवार को 11 केंद्रों पर टीके लगे थे। रविवार को त्योहार के कारण वैक्सिनेशन बंद रहेगा।

खबरें और भी हैं…
Related News