Priyanka Chopra’s Fitness Mantra: क्या हैं प्रियंका चोपड़ा की फिटनेस के राज?

img

मनोरंजन डेस्क. (Priyanka Chopra Fitness Mantra) बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा कायम करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन गई हैं। प्रियंका चौपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों के प्रोजेक्ट्स पर लगातार काम कर रही हैं। ऐसे में प्रियंका चौपड़ा का फिट रहना भी किसी राज से कम नहीं है। क्या आपने कभी सोचा है इतने बिजी शेड्यूल के बाद वह कैसे अपने आप को फिट रखती हैं या फिर वर्कआउट के लिए कैसे समय निकालती हैं और किस तरह का वर्कआउट करती हैं।

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) ने कई बार फिज़िकली डिमांडिंग रोल भी किए हैं। जिसमें उन्हें वर्कआउट के ज़रिए अपनी बॉडी को बदलना पड़ा। कई बार वो अपने स्टन्ट्स भी खुद करती हैं। जिसका मतलब है कि उन्हें हर वक्त बेस्ट शेप में रहना होता है।

ये हैं प्रियंका चौपड़ा का फिटनेस मंत्र (Priyanka Chopra Fitness Secrets)

सिर्फ जिम के ही भरोसे न रहें

क्योंकि प्रियंका (Priyanka Chopra) का वर्क शेड्यूल काफी बिज़ी रहता है, इसलिए उनका मानना है कि एक्सरसाइज़ को जिम तक सीमित नहीं रखना चाहिए। वह सफर करते वक्त भी वर्कआउट के तरीके खोज लेती हैं।

एक्ट्रेस को रस्सी कूदना और तैरना बेहद पसंद

39 साल की प्रियंका (Priyanka Chopra) अपना वर्कआउट कार्डियो के साथ शुरू करती हैं। ताकि शरीर में एनर्जी आए। 15 मिनट के कार्डियो के बाद स्ट्रैन्थ ट्रेनिंग और बॉडीवेट एक्सरसाइज़ करती हैं। इस एक्ट्रेस को रस्सी कूदना और तैरना बेहद पसंद है। इसे करते वक्त वह बोर नहीं होतीं और जी जान लगाकर करती हैं।

वज़न कम करने के लिए करें वर्कआउट

प्रियंका (Priyanka Chopra) अपने ज़ेन और फ़ोकस को बनाए रखने में योग को श्रेय देती हैं। उनके कुछ पसंदीदा पोज़ में वॉरियर पोज़, ट्री पोज़ और कैट-काउ स्ट्रेच शामिल हैं। उनके फिटनेस रुटीन के बारे में बहुत अच्छी और वास्तविक चीजों में से एक है फिट रहने के लिए उनका दृष्टिकोण। वह खुद को 2-3 इंच कम करने के लिए नहीं बल्कि, फिट और स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज़ करती हैं।

Related News