PM Modi Twitter Account Hack: हैक हुआ PM मोदी का ट्वीटर एकाउंट, हैकर्स बोले- भारत में अब बिटकॉइन वैध

img

नई दिल्ली. (PM Modi Twitter Account Hack) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीटर एकाउंट देर रात करीब 2 बजे कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया। शनिवार देर रात हैकर्स ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट में सेंध लगा दी है। क्रिप्टोकुरेंसी को बढ़ावा देने वाला एक ट्वीट किया गया है। हालांकि कुछ समय बाद ही खाते को बहाल कर लिया गया है। वहीं पीएम मोदी की ट्विटर अकाउंट भी हैकर्स की पहुंच से दूर नहीं है. PMO की ओर से आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया।

PMO ने कहा हैक किए जाने के दौरान ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए किसी भी ट्वीट को अनदेखा किया जाना चाहिए। हैकर्स ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक कर बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दिए जाने की बात कही। हालांकि हैक होने के बाद किया गया पहला ट्वीट चंद मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया गया और एक बार फिर उसी ट्वीट को दोबारा किया गया। PMO की ओर से किए गए ट्वीट में जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है। मामला की जानकारी ट्विटर को दे दी गई है।

बता दें कि पीएम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए ट्वीट में लिखा है, “भारत ने आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर 500 बीटीसी खरीद ली है और उन्हें देश के सभी निवासियों को वितरित कर रही है।” नेटिज़न्स के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, हालांकि, वे जल्द ही सवाल करने वाले थे कि क्या ‘पीएम का अकाउंट हैक किया गया था?’ उपयोगकर्ताओं ने यह भी व्यक्त किया कि यह हेरफेर एक ‘बड़ा उल्लंघन’ कैसे था। घटना के बारे में अभी बहुत कम जानकारी है। उसी के बारे में कोई आधिकारिक बयान आधिकारिक सूत्रों या खुद पीएम द्वारा जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक सूत्रों से जल्द ही एक बयान की उम्मीद है।

Related News